सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) फरवरी के पहले सप्ताह तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करना होगा।

CBSE Class 10th, 12th Admit Card 2026: बड़ी खबर
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए जानकारी है कि एडमिट कार्ड फरवरी 2026 के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
वहीं, प्राइवेट छात्रों का एडमिट कार्ड पहले ही 19 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है।
CBSE Class 10th & 12th Admit Card 2026: जारी होने की संभावित तारीख
पिछले साल बोर्ड ने 3 फरवरी 2025 को एडमिट कार्ड जारी किया था। इस आधार पर उम्मीद है कि 2026 का प्रवेश पत्र 10 फरवरी से पहले उपलब्ध हो जाएगा।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र या स्कूल नीचे दिए आसान स्टेप्स का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 10th & 12th Admit Card 2026: डाउनलोड करने का तरीका
-
सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर CBSE Class 10th/12th Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना Roll Number और Date of Birth (DOB) दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
डाउनलोड पर क्लिक करके इसे अपने डिवाइस पर सेव करें और प्रिंट निकाल लें।
CBSE Class 10th & 12th Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर शामिल जानकारी
छात्रों का एडमिट कार्ड निम्न विवरण के साथ जारी किया जाएगा:
-
छात्र का नाम
-
माता-पिता का नाम
-
रोल नंबर
-
जन्म तिथि (Date of Birth)
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा की तारीख
-
परीक्षा का समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
पासपोर्ट साइज फोटो
CBSE Class 10 Admit Card 2026: बोर्ड परीक्षा की तारीखें
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करें और किसी भी जानकारी के लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
CBSE Class 10 & 12 Admit Card 2026: अनिवार्यता
ध्यान रहे कि बोर्ड परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा।
साथ ही, परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ स्कूल की आईडी भी साथ ले जाना अनिवार्य है। -









