आहार-2026: अंतरराष्ट्री य खाद्य और आतिथ्य मेला

बातचीत की निरंतर चर्चा, ताज़ी बनी हुई कॉफी की सुगंध और अभिनव भोजन प्रदर्शनों के दृश्य ने नई दिल्ली के भारत मंडपम के हॉल को भर दिया। आहार- अंतरराष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेले का 40वां संस्करण 10-14 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) और भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, आहार खाद्य और आतिथ्य क्षेत्र के लिए दक्षिण एशिया के सबसे प्रमुख बी2बी मंच में से एक के रूप में उभरा है। प्रदर्शनी को जो चीज़ सबसे अलग बनाती है, वह न केवल भागीदारी का पैमाना है, बल्कि जिस तरह से यह खाद्य और आतिथ्य उद्योग में व्यवसायों के बढ़ने, व्‍यापक होने और विस्तार करने के लिए एक विश्वसनीय नाम और स्रोत के रूप में विकसित हुई है।

आहार अपने 40वें आयोजन में प्रदर्शनी से उभरने वाली कहानियां  उद्योग के लिए इसकी स्थायी प्रासंगिकता को उजागर करती हैं। कुछ प्रतिभागियों के लिए, यह नए आपूर्तिकर्ताओं या वितरकों से जुड़ने का स्थान है। दूसरों के लिए, यह नए बाजारों के द्वार खोलता है। कई उद्यमी जो कभी आगंतुकों और खरीदारों के रूप में गलियारों में चले थे, अब प्रदर्शकों के रूप में लौटे हैं, जो उनकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन अनुभवों के माध्यम से, आहार एक विश्वसनीय मंच के रूप में काम कर रहा है जहां खाद्य और आतिथ्य क्षेत्र के व्यवसाय जुड़ने, बढ़ने और विस्तार करने के लिए एक साथ आते हैं।

Sushil Mishra
Author: Sushil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *