बॉर्डर 2 की बंपर एडवांस बुकिंग

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। सनी देओल की यह फिल्‍म शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इसकी दहाड़ एडवांस बुकिंग में अभी से सुनाई दे रही है। यह फिल्‍म ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की तैयारी में है। लेकिन क्‍या ये ‘गदर 2’ और ‘धुरंधर’ को मात दे पाएगी!

बस 24 घंटे का इंतजार और। ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार, 23 जनवरी को रिलीज हो रही है और बॉक्‍स ऑफिस पर इसकी दहाड़ अभी से सुनाई दे रही है। 1997 की कल्‍ट क्‍लास‍िक वॉर ड्रामा की इस सीक्‍वल फिल्‍म के लिए फैंस का उत्‍साह चरम पर है। बीते 24 घंटों में एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्‍त तेजी आई आई है। गुरुवार सुबह तक पहले दिन के लिए ‘बॉर्डर 2’ के 182793 टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। इस आंकड़े के आख‍िरी 24 घंटे में दोगुना होने की संभावना है और इसी साथ आपेनिंग डे पर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की यह फिल्‍म बंपर कमाई की तैयारी कर रही है।

अनुराग सिंह के डायरेक्‍शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ को लेकर नॉस्‍टैल्‍ज‍िया फैक्‍टर सबसे अध‍िक प्रभावित करने वाला है। गणतंत्र दिवस का मौका है, ऐसे में 1971 के भारत-पाक‍िस्‍तान युद्ध पर बनी यह फिल्‍म देशभक्‍त‍ि के जुनून को रगों में भरने का काम करने वाली है। इसने एडवांस बुकिंग में पहले ही सनी देओल की पिछली रिलीज ‘जाट’ (2.37 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है। जबकि अब तैयारी ‘गदर 2’ की 17.60 करोड़ रुपये की प्री-बुकिंग को पीछे छोड़ने की है।

Sonia Sagar
Author: Sonia Sagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *