CUET UG 2026: आवेदन की अंतिम तिथि करीब, जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

CUET UG 2026 Registration Date: सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नज़दीक आ चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भर लें। नीचे आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया बताई गई है।

CUET 2026

CUET UG 2026 Registration Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (UG) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी के अनुसार, CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 है। जो उम्मीदवार देशभर के विभिन्न संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन का अवसर नहीं मिलेगा। आइए CUET UG 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।

CUET UG आवेदन पात्रता: जानें कौन छात्र कर सकते हैं अप्लाई

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास होना आवश्यक है।

  • CUET UG के लिए आवेदन करने की कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।

 

 

Neelam Rajpoot
Author: Neelam Rajpoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *