SSC MTS 2025-26: एसएससी ने एमटीएस परीक्षा की सिटी स्लिप जारी

SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 जारी: एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एग्ज़ाम सिटी विवरण देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 जारी
एसएससी एमटीएस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए ताज़ा सूचना सामने आई है। आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं और स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। ध्यान दें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि परीक्षा से पहले यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए जारी की गई सूचना है।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब अपने आवागमन की योजना समय रहते बना लेनी चाहिए। यात्रा के लिए किस साधन का उपयोग करना है और टिकट कब बुक करनी है, इन सभी बातों में देरी करना उचित नहीं होगा

SSC MTS City Intimation Slip 2026
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को यह पता चलता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। यह स्पष्ट करना जरूरी है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं करने में सहायता के लिए जारी की गई सूचना है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने आना-जाना और ठहरने की योजना बना लें।

 

SSC MTS सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विज़िट करें

  • होम पेज पर मौजूद Login विकल्प पर क्लिक करें

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें

  • इसके बाद SSC MTS City Intimation Slip 2026 के लिंक को चुनें

  • स्लिप को देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

     

SSC MTS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

 

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, SSC MTS Admit Card 2026 परीक्षा से लगभग चार दिन पहले, यानी 1 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

SSC MTS 2026 परीक्षा कब होगी?

SSC MTS Exam Date 2026 से जुड़े शेड्यूल के मुताबिक, SSC MTS परीक्षा 2026 का आयोजन 4 फरवरी 2026 से शुरू होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 फरवरी को उपलब्ध कराए जाएंगे।

लेटेस्ट अपडेट और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए उम्मीदवार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज (timesnowhindi.com/education) पर नज़र बनाए रखें।

Neelam Rajpoot
Author: Neelam Rajpoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *